फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्बानिया में व्यक्ति ने की अपने आठ रिश्तेदारों की हत्या, गिरफ्तार

Sat, 11 Aug 2018 02:44 PM IST
तिराना, भाषा
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरपूर्वी यूरोप में स्थित देश अल्बानिया में एक व्यक्ति ने बहुत बड़ी घटना को अंजाम दिया है। उसने अपने आठ रिश्तेदारों की हत्या कर दी है। पुलिस ने इस बात की जानकारी शुक्रवार को दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। उसके पास हथियार भी थे जिससे वह लोगों के लिए खतरा बना हुआ था।

विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने एक बयान में कहा था कि राजधानी तिराना से 90 किलोमीटर (55 मील) दक्षिण रेसुलाज गांव में 24 वर्षीय रिदवान जाइकाज ने दो जाइकाज परिवारों के आठ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया, 'हत्या के बाद हथियार से लैस वह व्यक्ति उस इलाके से भाग गया।' पुलिस ने उस व्यक्ति की तस्वीर जारी की और कोई जानकारी मिलने पर लोगों से बताने के लिए कहा। वह अपने गांव से काफी दूर मिला।
विज्ञापन


लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने उन्हें आगाह भी किया था कि फरार चल रहा वह व्यक्ति खतरनाक हो सकता है और यदि वह कहीं दिख जाए तो उससे उलझे नहीं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, भारी संख्या में पुलिस इलाके की छानबीन कर रही थी। जिसके बाद शनिवार को उन्हें कामियाबी मिली और आरोपी पकड़ा गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें