स्वीडन से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। उत्तर स्वीडन में एक आदमी पर अपनी पत्नी का बड़े पैमाने पर शोषण करने और उसे कम से कम 120 पुरुषों को बेचने का आरोप है। मामले की जांच कर रही अभियोजक इडा एनेरेस्टेड्ट ने सोमवार को यह जानकारी दी।
महिला ने पुलिस को शिकायत की थी, जिसके बाद पति को अक्तूबर से हिरासत में रखा गया है। जांचकर्ताओं का कहना है कि आरोपी ने पत्नी का बेरहमी से शोषण किया। आरोपी, जो 60 के दशक में है, किसी भी गलत काम से इनकार कर रहा है।