फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रा को पूर्व प्रेमी ने जमीन में जिंदा दफनाया, कहानी सुन उड़ जाएंगे होश

Thu, 06 Jul 2023 03:24 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

एक मामला ऑस्ट्रेलिया में सामने आया है यहां रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही जसमीन कौर को उसके पूर्व प्रेमी तारिकजोत सिंह ने जिंदा जमीन में दफना दिया।
विज्ञापन
जसमीन कौर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर कोई व्यक्ति गलत काम करता है उसका दंड उसे भोगना ही पड़ता है। एक मामला ऑस्ट्रेलिया में सामने आया है यहां रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही जसमीन कौर को उसके पूर्व प्रेमी तारिकजोत सिंह ने जिंदा जमीन में दफना दिया। तारिकजोत ने यह सब इसलिए किया क्योंकि जसमीन ने उसके साथ रिश्ते में रहने के लिए मना कर दिया था और प्रतिशोध लेने के लिए उसने इतने बड़े कृत्य को अंजाम दिया। अब इस मामले पर अदालत सुनवाई कर रही है। आरोपी तारिकजोत को फरवरी में दोषी ठहराया गया था।

विज्ञापन


अपहरण कर ले गया था 600 किमी दूर
एक रिपोर्ट के अनुसार, तारिकजोत सिंह ने 21 वर्षीय जसमीन कौर को 5 मार्च, 2021 को उसके एडिलेड कार्यस्थल से अपहरण कर लिया गया था और उसको कार की डिग्गी में बैठाकर चार घंटे तक घुमाया और उसके कार्यस्थल से 644 किमी दूर दक्षिण ऑस्ट्रेलिया राज्य के सुदूर फ्लिंडर्स रेंज में ले गया और वहां जिंदा दफना दिया।

आरोपी तारिकजोत सिंह को मार्च, 2021 में हत्या के लिए दोषी ठहराया गया लेकिन बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सजा सुनाए जाने के दौरान उसके अपराध का भयानक विवरण सबको सुनाया गया। अभियोजकों ने कहा कि तारिकजोत ने जसमीन हत्या की योजना बनाई थी, जिसके लिए उसने अपने फ्लैटमेट से उधार लिया था। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कौर की हत्या की गई, वह वास्तव में क्रूरता थी।
विज्ञापन


अदालत में मां सुन रही थी बेटी के हुई हैवानियत
अभियोजक कारमेन माटेओ ने कहा कि हत्या सामान्य नहीं थी जसमीन को काफी कष्ट झेलना पड़ा होगा। माटेओ ने कहा कि उसकी पीड़ा इस बात समझ सकते हैं कि जब वह उसे मिट्टी में दफना रहा होगा तो मिट्टी उसके गले में जा रही होगी और उस समय उसको सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही होगी। सजा संबंधी दलीलें सुनने के लिए कौर की मां-पिता भी अदालत में मौजूद थे।

आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया
पुलिस जांच में पता चला कि तारिकजोत ने जसमीन को पहले कई धमकीभरे मैसेज भी किए थे। तारिकजोत ने पहले हत्या से इनकार किया था और कहा था कि कौर ने आत्महत्या की थी और उन्होंने शव को दफना दिया लेकिन इस साल की शुरुआत में मुकदमा चलने से पहले उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। वह अधिकारियों को दफन स्थल पर ले गए जहां उन्हें कौर के जूते, चश्मा और काम के नाम का बैज एक कूड़ेदान में टाई के साथ मिला। 

वहीं हत्या से कुछ घंटे पहले उसे दस्ताने, केबल और एक फावड़ा खरीदते हुए सीसीटीवी में देखा गया था। हालांकि उसके वकील चाहते हैं कि उसको सजा में रियायत दी जाए। तारिकजोत को अपने इस भयानक कृत्य के लिए जिंदगीभर जेल में रहना होगा। लेकिन उसने जसमीन के माता-पिता को जो दर्द दिया है वह जिंदगीभर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें