फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

चोर ने ट्रंप का मास्क पहनकर लूटी दुकान, कैमरे में कैद हुई वारदात

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 07 May 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप का मास्क - फोटो : social media

आज के दौर में हर दुकान और मॉल के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे रहते हैं। इसी बात का ध्यान रखते हुए चोरी करने से पहले चोर अपना चेहरा ढंक लेते हैं। ताकि चोरी के बाद भी कोई उनकी पहचान ना कर सके। चेहरा ढंकने के लिए चोर मास्क, कपड़ा आदि का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में एक चोर ने अपना चेहरा ढंकने के लिए बिलकुल अलग तरीका अपनाया।



यहां दुकान लूटने वाले चोर ने अपना चेहरा ढंकने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मास्क पहन लिया। क्वींसलैंड पुलिस ने लोगों से आरोपी की पहचान करने की अपील की है। स्ट्रेथपाइन स्थित दुकान में चोरी की ये वारदात कैमरे में भी कैद हो गई। 


पुलिस के अनुसार, आरोपी एक शॉपिंग सेंटर का ग्लास तोड़कर रविवार की सुबह अंदर घुस गया। उसने ज्वैलरी की दुकान की खिड़की तोड़कर कई घड़ी चुराईं। केवल इतना ही नहीं उसने एक बिजली के स्टोर का शीशा भी तोड़ा और कुछ सामान चुरा लिया।


आोरपी व्यक्ति ने अमेरिका के राष्ट्रपति के मास्क के अलावा काले रंग का हूडिड जंपर, ट्रैक पैंट और सफेद जूते पहने थे। इस घटना की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा की जा रही है। ट्रंप के मास्क में आरोपी को पहचान पाना बेहद मुश्किल है।










और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next