फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

यहां रेस्त्रां में खाना खाते वक्त आदमी बना लखपती, मिला 2.50 लाख का मोती

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 23 Dec 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका के एक रेस्त्रां में खाना खा रहे व्यक्ति के साथ वो सब हुआ जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। अक्सर खाना खाते वक्त मुंह में पत्थर आने की बात को सबने सुनी है। लेकिन मुंह में मोती आने की बात शायद ही किसी ने सुनी हो।



खाना खा रहे इस व्यक्ति के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। जब यह व्यक्ति खाना खा रहा था तो अचानक से इसके मुंह में 2.50 लाख रुपये का मोती आ गया।


जानकारी के मुताबिक ओएस्टर बार में सीप का खाना मिलता है। जब यहां 66 वर्षीय रिक अंतोष अपने दोस्तों के साथ खाना खा रहे थे तो उनके मुंह से मोती निकला। उन्हें लगा कि वो कोई पत्थर है। इस बात की शिकायत उन्होंने रेस्त्रां के मैनेजर से भी की। जिसपर मैनेजर ने माफी मांगी। 


मैनेजर ने उनसे कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है। पहले कभी नहीं हुआ। रिक ने उस मोती को संभाल कर रख लिया। कुछ समय बात जब उन्होंने बाजार में उसकी कीमत पूछी तो वह हैरान रह गए।


मोती की इतनी बड़ी कीमत सुनकर वह काफी खुश हो गए। उन्होंने कहा कि मुंह में खाते वक्त कुछ आ जाना परेशानी भरा होता है लेकिन अगर कुछ इतना कीमती आ जाए तो कोई परेशानी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next