फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रैगन की चालबाजी: अमेरिका में चीनी अधिकारी के घर पर चिपकाया था धमकी भरा नोट, अदालत ने सुनाई 16 महीने की सजा

Thu, 23 Jan 2025 10:27 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

चीन की चालबाजी दुनिया के लिए नई बात नहीं है। ड्रैगन हमेशा से ही अपनी आलोचना से बचने के लिए कोई ना कोई आरा-टेढ़ा कदम उठाता रहता है। ऐसे ही एक मामले में अमेरिका में एक झेंग नामक व्यक्ति को 16 महीने की जेल हुई है, जिसमें एक पूर्व अधिकारी के घर पर धमकी से भरा नोट चिपकाया था।
विज्ञापन
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के न्यू जर्सी में एक चीनी पूर्व अधिकारी जू जिन के घर पर धमकी भरा नोट चिपकाने वाले व्यक्ति को बुधवार को 16 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। धमकी भरा नोट चिपकाने मामले में अमेरिकी अधिकारियों ने आरोपी को दोषी पाया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी चीन सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक दबाव अभियान का हिस्सा था जो अमेरिका में प्रवासियों को डराया धमकाया करता था। 
विज्ञापन


बता दें कि धमकी से भरे नोट मामले में दोषी झेंग कांगिंग नामक व्यक्ति, जो इस मामले में दोषी ठहराए गए तीन आरोपियों में से एक है। झेंग पर आरोप है कि चीनी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को डराने-धमकाने का काम किया करता था।

विदेश में आलोचको को धमकाता है चीन
अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि चीन अपनी सरकार के आलोचकों और असंतुष्टों को विदेशों में परेशान करता है। हालांकि चीन ने इस आरोप को नकारते हुए इसे केवल भगोड़ों को वापस लाने का प्रयास बताया है। 
विज्ञापन


एक नजर पूरे मामले पर
चीन में रिश्चतखोरी के आरोपों का सामना कर रहे चीनी अधिकारी जू जिन के घर का ये मामला है। जब झेंग और उसके साथियों ने जू पर दवाब बनाने के लिए उनके घर पर एक धमकी भरा नोट चिपका दिया। इस नोट में झेंग जू को चीन वापस जाने की धमकी दी थी। 

झेंग पर लगे है ये आरोप
मामले में अमेरिकी अधिकारियों ने झेंग को साजिश रचने और पीछा करने का दोषी ठहराया गया, जबकि अन्य आरोपों से उसे बरी कर दिया गया। उसकी सजा 16 महीने है। एक अन्य आरोपी झू को दो साल की सजा सुनाई जा चुकी है, और एक अन्य आरोपी, माइकल मैकमोहन, को सर्दियों में सजा सुनाई जाएगी। बता दें कि इस मामले में तीन अन्य लोग पहले ही अपने अपराध को स्वीकार कर चुके हैं, जबकि पांच अन्य आरोपियों का मानना है कि वे चीन में हैं और उन्हें अमेरिका में अदालत में पेश नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें