फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: शख्स को सुनाई गई 30 साल की सजा, पूर्व स्पीकर नैन्सी पेलोसी के पति पर किया था हथौड़े से हमला

Sat, 18 May 2024 03:00 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

US: डेविड डेपेप (44 वर्षीय) को जूरी सदस्यों ने पिछले नवंबर में एक संघीय अधिकारी के अपहरण के प्रयास और एक संघीय अधिकारी के परिवार के सदस्य पर हमले का दोषी पाया है।
विज्ञापन
कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी संसद के प्रतिनिधि सभा की पूर्व स्पीकर नैन्सी पेलोसी के पति पर हथोड़े से हमला करने वाले व्यक्ति शुक्रवार को 30 साल की सजा सुनाई गई। न्यायाधीश जैकलीन स्कॉट कॉर्ली ने डेविड डेपेप को सजा सुनाई।

विज्ञापन


डेपेप (44 वर्षीय) को जूरी सदस्यों ने पिछले नवंबर में एक संघीय अधिकारी के अपहरण के प्रयास और एक संघीय अधिकारी के परिवार के सदस्य पर हमले का दोषी पाया है। अभियोजकों ने डेपेप के लिए चालीस साल की सजा की मांग की थी। 

न्यायाधीश जब सजा सुना रहे थे तब डेपेप चुपचाप खड़ा रहा और कई बार नीचे देखते रहा। डेपेप के वकील ने न्यायाधीश से उसे 14 साल की सजा देने के लिए कहा था। इसके लिए उन्होंने दलील दी थी कि डेपेप अपने जीवन में एक कठिम समय से गुजर रहा है और उसका कोई पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं है। 
विज्ञापन


वहीं, न्यायाधीश कार्ली ने डेपेप को सजा सुनाते समय इस तथ्य को ध्यान में रखा कि वह एक सरकारी अधिकारी के घर में घुसा। उन्होंने कहा कि डेपप वास्तव में घर में घुसा था और यह पूरी तरह से एक अभूतपूर्व कृत्य है। सजा सुनाने से पहले क्रिस्टीन पेलोसी ने अपने पिता और मां की ओर से गवाही दी और बताया कि हिंसक हमले ने कैसे उनके जीवन को बदल दिया।  

डेपेप ने अदालत में माना कि वह 28 अक्तूबर, 2022 को पेलोसी के सैन फ्रांसिस्को स्थित घर में घुसा था और उसका इरादा स्पीकर को बंधक बनाने का था। उसने पॉल पेलोसी को हथोड़े से पीटने की बात भी स्वीकार की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें