फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maldives: राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने जीता पार्टी का प्राथमिक चुनाव, सितंबर में दोबारा ठोकेंगे ताल

Mon, 30 Jan 2023 07:52 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले

सार

सत्तारूढ़ पार्टी का प्राथमिक चुनाव जीतने के बाद अब मोहम्मद सोलिह सितंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में दोबारा से लड़ते नजर आएंगे। 
विज्ञापन
इब्राहिम मोहम्मद सोलिह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने सत्तारूढ़ मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी का राष्ट्रपति प्राथमिक चुनाव जीत लिया है। उन्होंने चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी व संसद के स्पीकर मोहम्मद नशीद को हराया। नशीद मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति रह चुके हैं। 

विज्ञापन


ऐसा पहली बार है कि किसी पदाधिकारी को पार्टी के प्राथमिक चुनाव का सामना करना पड़ा। अब मोहम्मद सोलिह सितंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में दोबारा से लड़ते नजर आएंगे। 

2018 में बने थे पार्टी उम्मीदवार 
वर्तमान राष्ट्रपति मोहम्मद सोलिह को 2018 में पार्टी ने मोहम्मद नशीद के स्थान पर राष्ट्रपति पद को उम्मदीवार नामित किया था, क्योंकि नशीद जेल की सजा के कारण पांच साल के लिए अयोग्य हो गए थे। नशीद ने 30 साल की निरंकुशता के बाद मालदीव को एक बहुदलीय लोकतंत्र में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई थी। उन्हें सुन्नी मुस्लिम राष्ट्र में उदार और पश्चिमी विचारों का समर्थक के तौर पर माना जाता है। 2021 में उन पर जानलेवा हमला भी किया जा चुका है। 
विज्ञापन


2008 में राष्ट्रपति चुने गए थे नशीद
2008 में देश के पहले बहुदलीय चुनाव में नशीद देश के राष्ट्रपति चुने गए थे। हालांकि, विरोध के कारण 2012 में उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। 2013 में वे दोबारा चुनाव के लिए खड़े हुए, लेकिन हार गए। इसके पांच साल बार वह चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें