फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदीव: मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में पूर्व उपराष्ट्रपति फिर से जेल में डाले गए

Wed, 07 Oct 2020 03:16 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
विज्ञापन
Maldives
विज्ञापन

मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब को मनी लॉन्ड्रिंग और गबन का दोषी मानते हुए 20 साल की सजा सुनाई गई है। उन्हें पूर्व राष्ट्रपति के आदेशों के तहत इन मामलों का दोषी ठहराया गया है। क्रिमिनल कोर्ट ने सोमवार रात अहमद अदीब पर 1,29,800 डॉलर का जुर्माना भी लगाया। 

विज्ञापन


अदीब वर्ष 2013 से 2018 के बीच पूर्व राष्ट्रपति यामीन अब्दुल गयूम के शासन के दौरान 2015 में कुछ समय के लिए देश के उपराष्ट्रपति रहे थे। उन्हें 2016 में कई आरोपों में 33 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। इन आरोपों में राष्ट्रपति की नौका में विस्फोट की साजिश रचने का मुख्य आरोपी होना भी शामिल है,  इस साजिश में पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी घायल हो गई थीं। 2018 के चुनाव में यामीन की हार के बाद अदीब को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया था। नए राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सालेह के शासन में अदीब के खिलाफ कई मामलों की समीक्षा की गई।

अपनी रिहाई के बाद अदीब ने पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ गवाही देते हुए कहा कि वह यामीन के साथ भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल थे। उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग और गबन के सभी आरोपों को स्वीकार करते हुए कहा कि वह दोबारा जेल भेजे जाने को लेकर चिंतित नहीं हैं। यामीन दस लाख डॉलर के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पांच साल कैद की सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें