फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maldives: मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति नशीद बने सीवीएफ महासचिव, कहा- अब कुछ समय के लिए घाना ही मेरा घर

Thu, 01 Feb 2024 12:17 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माले

सार

घाना सीवीएफ सचिवालय की मेजबानी कर रहा था। कुछ वर्षों के लिए घाना ही अब मेरा घर होगा। उम्मीद है कि आवश्यक निवेश को अनलॉक किया जाएगा, जिससे स्वच्छ विकास और जलवायु समृद्धि को आगे बढ़ा सकें।
विज्ञापन
मोहम्मद नशीद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद अब अफ्रीकी देश घाना में शिफ्ट हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने सक्रिय राजनीति से मुक्त होने का एलान किया था। मंगलवार रात एक्स पर नशीद ने बताया कि जलवायु कमजोर मंच के महासचिव के रूप में नया सफर शुरू कर रहे हैं। इस वजह से वे घाना की राजधानी अकरा पहुंचे हैं। सीवीएफ गर्म हो रही धरती के प्रति संवेदनशील देशों की एक अंतरराष्ट्रीय साझेदारी है। संगठन की स्थापना सन् 2009 में की गई थी। 

एक्स पर ही उन्होंने आगे कहा कि घाना सीवीएफ सचिवालय की मेजबानी कर रहा था। कुछ वर्षों के लिए घाना ही अब मेरा घर होगा। उम्मीद है कि आवश्यक निवेश को अनलॉक किया जाएगा, जिससे स्वच्छ विकास और जलवायु समृद्धि को आगे बढ़ा सकें। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो नशीद 2008 से 2012 तक मालदीव के राष्ट्रपति थे। वे 2019 से 2023 तक संसद के अध्यक्ष भी रहे हैं। संसद के संचार निदेशक हसन जियाउ ने कहा कि नशीद घाना जाने वाले हैं, इसकी कोई सूचना नहीं मिली थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें