फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश नीति: 'मालदीव में इस्राइली पासपोर्ट धारकों के प्रवेश पर प्रतिबंध'; आंतरिक सुरक्षा मंत्री ने किया एलान

Sun, 02 Jun 2024 11:00 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले

सार

Maldives: मालदीव ने रविवार को देश में इस्राइली पासपोर्ट रखने वाले व्यक्तियों के प्रवेश प्रतिबंधन लगाने का एलान किया। देश के आंतरिक सुरक्षा और प्रौद्योगिकी मंत्री अली एहसान ने राष्ट्रपति कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस फैसले की घोषणा की।
विज्ञापन
Maldives Minister of Homeland Security and Technology, Ali Ihsaan, addresses press conference - फोटो : ANI/Maldives President's Office
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालदीव ने रविवार को देश में इस्राइली पासपोर्ट रखने वाले व्यक्तियों के प्रवेश प्रतिबंधन लगाने का एलान किया। देश के आंतरिक सुरक्षा और प्रौद्योगिकी मंत्री अली एहसान ने राष्ट्रपति कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस फैसले की घोषणा की। इसके बाद राष्ट्रपति कार्यालय ने भी प्रेस को जारी एक बयान में कहा, राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने मंत्रिमंडल की सिफारिश के बाद इस्राइली पासपोर्ट पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। 

विज्ञापन


बयान में कहा गया, मंत्रिमंडल के फैसले में इस्राइली पासपोर्ट धारकों को मालदीव में प्रवेश करने से रोकने के लिए जरूरी कानूनों में संसोधन करना और इन प्रयासों की देखने के लिए एक मंत्रिमंडल स्तर की उपसमिति बनाना शामिल है। 

इसके अलावा, राष्ट्रपति मुइज्जू ने फलस्तीनियों की जरूरतों का आकलन करने करने के लिए एक विशेष दूत नियुक्त करने का फैसला लिया है। उन्होंने फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी की मदद से फलस्तीन के लोगों को मदद प्रदान करने के लिए पैसे एकत्र करने के लिए अभियान चलाने का भी फैसला लिया है। 
विज्ञापन


मालदीव सरकार का यह फैसला गाजा में इस्राइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच आया है। युद्ध तब शुरू हुआ जब हमास ने सात अक्तूबर को इस्राइल पर हमला किया। इन हमलों में करीब 1400 इस्राइली मारे गए थे। जबकि सैकड़ों लोगों को बंधक बना लिया गया। इसके जवाब में इस्राइल ने गाजा पट्टी में हमले किए। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अक्तूबर में युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा में 36,439 लोग मारे गए हैं और 82,627 घायल हुए हैं। वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें