फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयेशिया : नई सरकार के गठन को लेकर सरगर्मी, इस्तीफा दे चुके महातिर को मनाने का दौर शुरू

Wed, 26 Feb 2020 05:08 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
महातिर मोहम्मद (फाइल फोटो)
विज्ञापन

मलयेशिया के पीएम महातिर मोहम्मद के इस्तीफे के बाद अब उन्हें मनाने का दौर चल रहा है। 94 वर्षीय नेता अब पहले की तुलना में ज्यादा मजबूत दिखाई दिए। जबकि देश की सियासत में मंगलवार को बड़ी सरगर्मी देखी गई। बता दें कि महातिर के समर्थकों द्वारा विपक्षी दलों के साथ मिलकर नई सरकार बनाने और अपने नामांकित उत्तराधिकारी अनवर इब्राहिम को सत्ता परिवर्तन के लिए प्रेरित करने की योजना के साथ यह कदम उठाया गया था। 

विज्ञापन


राजनीतिक स्थिति खराब होते देख दोनों गुटों के नेता दिन भर एक नई सरकार के लिए समर्थन हासिल करने की जुगाड़ में जुटे रहे। जबकि सुल्तान अब्दुल्ला अहमद शाह ने सभी सांसदों का साक्षात्कार करने का फैसला किया है कि वे किस गुट का समर्थन करते हैं। यह प्रक्रिया दो दिन तक 90 सांसदों के साथ चलेगी और हर सांसद को उनका पक्ष रखने के लिए कुछ मिनट दिए जाएंगे।

कट्टरपंथी बना सकते हैं नया गठबंधन

मंगलवार को दिन भर राजमहल और आसपास जबरदस्त सरगर्मी देखी गई। यहां कट्टरपंथी सत्ता बनाने के लिए काफी हावी हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी (एमएनओ) बेरास्तु और बोर्नियो द्वीप के दो अन्य दलों के साथ मिलकर नए गठबंधन में सरकार बनाने का दावा रख सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें