फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला नाकाम, पाकिस्तानी पुलिस ने दो संदिग्ध दहशतगर्दों को किया ढेर

Mon, 30 Jun 2025 01:33 PM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तानी पुलिस ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकावदियों के बड़े हमले को नाकाम करते हुए दो संदिग्ध दहशतगर्दों को मार गिराया। अधिकारी ने बताया कि आत्मघाती हमलावर मुनीर अहमद पर खुफिया एजेंसियों की नजर पिछले साल नवंबर से ही थी। 
विज्ञापन
पाकिस्तान पुलिस फोर्स (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने एक बड़े आतंकवादी हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया, जिसमें दो संदिग्ध आंतकवादी मारे गए।अधिकारी ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आंतकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) ने पेशावर शहर के उर्मर पयान इलाके में रात भार खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाया। इस दौरान आतंकवादियों को मार गिराया गया। यह इलाका कभी सबसे बड़े अफगान शरणार्थी शिविरों में से एक था। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: India US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बनी सहमति; ट्रंप की समयसीमा से एक दिन पहले हो सकता है एलान

छापेमारी में बरामद हुए बड़ी मात्रा में गोला-बारूद 

सीटीडी ने कहा कि एक आत्मघाती हमलावर और उसका संचालक, शहर में बड़े पैमाने पर हमले की योजना बना रहे थे, तभी सीटीडी ने छापेमारी की। अधिकारी ने बताया कि उनके पास भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, एक आत्मघाती जैकेट, एक एसएमजी राइफल, पिस्तौल और कई जिंदा गोलियां बरामद की गईं। 

मुनीर अहमद की तलाश नें लंबे समय से थी पुलिस 

उन्होंने बताया कि आत्मघाती हमलावर मुनीर अहमद पर खुफिया एजेंसियों की नजर पिछले साल नवंबर से ही थी। सीटीडी अधिकारी ने बताया कि अहमद अफगानिस्तान के नांगरहार से से वांछित भगोड़ा था और खोस्त से पाकिस्तान में प्रवेश कर गया था। मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल गठित किया गया है। 

मई में आतंवादी हमले बढ़ें

इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान संघर्ष एवं सुरक्षा अध्ययन संस्थान (पीआईसीएसएस) के अनुसार, पाकिस्तान में अप्रैल की तुलना में मई में आतंकवादी हमलों में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि क्षेत्रीय भू-राजनीतिक माहौल के बावजूद देश में आतंकवाद काफी हद तक नियंत्रित रहा।

मई में हुए आतंकवादी हमलों में 113 लोगों की हुई मौत 

पीआईसीएसएस ने अपने मासिक सुरक्षा आकलन में कहा कि मई में 85 आतंकवादी हमले हुए, जो अप्रैल में हुए 81 हमलों से मामूली वृद्धि है। इन हमलों में 113 लोग मारे गए, जिनमें 52 सुरक्षा बल कर्मी, 46 नागरिक, 11 आतंकवादी और शांति समिति के चार सदस्य शामिल हैं। बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा सबसे अधिक आतंकवाद प्रभावित प्रांत रहे, जहां पाकिस्तान में हुए 85 हमलों में से 82 हमले हुए।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें