फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेन के तट पर बड़ा हादसा: सात हजार टन डीजल से भरा टैंकर समुद्र में डूबा, आठ भारतीय नाविक सुरक्षित बचे

Thu, 26 Nov 2026 07:02 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी आईएएनएस, यरूशलेम

सार

स्पेन के इबीजा तट के पास बुधवार रात 7,000 टन डीजल से भरा माल्टा का टैंकर एमटी मेड एमरे डूब गया। हादसे से पहले सभी 17 नाविकों को बचा लिया गया, जिनमें आठ भारतीय शामिल हैं। हालांकि, अस्पताल में एक क्रू सदस्य की मौत हो गई।
विज्ञापन
इबीजा तट के पास समुद्र में डूबा टैंकर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ भारतीय नाविकों को लेकर जा रहा टैंकर एमटी मेड एमरे स्पेन के इबीजा तट के पास बुधवार रात को डूब गया। हालांकि टैंकर में सवार सभी 8 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया। केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


सोनोवाल ने एक्स पर कहा कि सभी 8 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और उन्हें चिकित्सा देखभाल के लिए स्पेन के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि जहाज के डूबने से पहले ही नाविकों ने उसे छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और अपने नाविकों की निरंतर सुरक्षा, चिकित्सा सहायता और देखभाल सुनिश्चित करने के लिए क्रू मैनेजर के साथ निकट संपर्क में हैं।


बार्सिलोना जा रहा था टैंकर
माल्टा के झंडे वाला यह केमिकल और डीजल टैंकर दक्षिणी स्पेन के अल्जेसिरास से बार्सिलोना जा रहा था। टैंकर में करीब 7,000 टन डीजल लदा था। टैंकर में कुल 17 नाविक सवार थे। स्पेन की समुद्री बचाव सेवा ने सभी 17 लोगों को बाहर निकाल लिया। हालांकि अस्पताल ले जाने के बाद एक क्रू सदस्य की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें