फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरू में 6.9 तीव्रता का आया भूकंप: राजधानी लीमा तक लगे झटके, प्रशांत 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र में कांपी धरती

Sat, 21 Nov 2026 06:44 AM IST
पवन पांडेय पीटीआई, लीमा

सार

पेरू के मध्य एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र जुनिन शहर से 34 किलोमीटर उत्तर में 108 किलोमीटर की गहराई पर था। राजधानी लीमा में भी झटके महसूस किए गए, जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए। जानें, इस भूकंप के बाद पेरू में कैसे हालात हैं...
विज्ञापन
पेरू में 6.9 तीव्रता का आया भूकंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य पेरू के एंडीज क्षेत्र में शुक्रवार को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। तत्काल किसी नुकसान या हताहत की कोई खबर नहीं है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप स्थानीय समय के अनुसार शाम 7:09 बजे आया। इसका केंद्र जुनिन से 34 किलोमीटर उत्तर में एंडीज में था। भूकंप की गहराई 108 किलोमीटर दर्ज की गई। पेरू के भूभौतिकीय संस्थान ने भी किसी नुकसान या हताहत की सूचना नहीं दी।

विज्ञापन


पेरू के जियोफिजिकल इंस्टीट्यूट ने बताया कि किसी तरह के नुकसान या लोगों के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। भूकंप के केंद्र के पास स्थित कारहुआमायो के मेयर, अब्देल वेगा ने भी एक स्थानीय टेलीविजन स्टेशन को बताया कि किसी के घायल होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

राजधानी लीमा तक लगे झटके
पेरू की राजधानी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग सड़कों पर निकल आए। पेरू 'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित है, जहां दुनिया के अधिकांश भूकंप आते हैं। अगस्त में पेरू के एंडीज में 6.7 तीव्रता के भूकंप से दो लोग घायल हुए थे। जुलाई में जुनिन क्षेत्र में 5.5 तीव्रता के भूकंप से छह लोगों की मौत और 30 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



(ये खबर अपडेट की जा रही है)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें