फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: जापान के होक्काइडो महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर मापी गई 5.5 तीव्रता

Mon, 20 Feb 2023 01:53 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो।

सार

रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सोमवार तड़के 3:55 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 112 किलोमीटर की गहराई में था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 दर्ज की गई है। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (ईएमएससी) ने भूकंप की पुष्टि की है। ईएमएससी के आंकड़े के अनुसार, सोमवार तड़के जापान के होक्काइडो द्वीप में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार सोमवार तड़के 3:55 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 112 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप ने टोकाची क्षेत्र में एकमात्र नामित शहर ओबिहिरो से नौ किलोमीटर पश्चिम और कुशिरो के दक्षिण-पश्चिम में 104 किलोमीटर पश्चिम में क्षेत्र को हिला दिया। अब तक कोई नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें