फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LA Port Fire: लॉस एंजिलिस पोर्ट पर भीषण आग, कंटेनर शिप में विस्फोट से मचा हड़कंप; रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Sat, 22 Nov 2025 12:21 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

Los Angeles Port Fire: लॉस एंजिलिस पोर्ट पर खड़े ‘वन हेनरी हडसन’ कंटेनर शिप में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई, जो डेक के नीचे शुरू होकर कई लेवल तक फैल गई। 23 क्रू मेंबर सुरक्षित हैं, लेकिन आग पर काबू पाने में 100 से ज्यादा फायरफाइटर्स लगे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉस एंजिलिस के व्यस्ततम पोर्ट पर शुक्रवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कंटेनर शिप में अचानक आग भड़क उठी। जहाज पर मौजूद 23 क्रू मेंबर सुरक्षित बताए गए, लेकिन आग तेजी से फैलती गई और बाद में जहाज के मध्य हिस्से में विस्फोट भी हुआ। अधिकारी इस घटना को गंभीर मानते हुए पूरे ऑपरेशन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन


लॉस एंजिलिस फायर डिपार्टमेंट के अनुसार आग जहाज के डेक के नीचे इलेक्ट्रिकल सेक्शन में शुरू हुई और धीरे-धीरे ऊपर तक पहुंच गई। जिस जहाज में आग लगी उसका नाम ‘वन हेनरी हडसन’ है और यह 1,102 फुट लंबा कंटेनर शिप है। जहाज पर मौजूद कुछ कंटेनरों में खतरनाक सामग्री भी है, जिससे आग बुझाने का काम और चुनौतीपूर्ण हो गया।

आग के फैलाव से खतरा बढ़ा
शाम 7 बजे तक आग जहाज के कई लेवल तक फैल गई थी। इसी दौरान अचानक डेक के बीचोंबीच एक बड़ा विस्फोट हुआ, जिससे ऑपरेशन और कठिन हो गया। अधिकारी अभी यह नहीं बता पाए हैं कि आग किस वजह से लगी, लेकिन शुरुआती जांच इसे तकनीकी खराबी से जोड़ रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ड्रैगन के नापाक मंसूबे: भारत-PAK तनाव के बीच चीनी हथियारों का परीक्षण.., अमेरिकी रिपोर्ट में चौंकाने वाले दावे

100 से ज्यादा फायरफाइटर्स जुटे

घटना की गंभीरता को देखते हुए 100 से अधिक फायरफाइटर्स मौके पर तैनात किए गए। लॉस एंजिलिस की मेयर कैरन बैस ने कहा कि हेज़र्डस मटेरियल टीम हवा की गुणवत्ता की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। पोर्ट ऑफ लॉस एंजिलिस उत्तरी अमेरिका का सबसे व्यस्त पोर्ट है, इसलिए सुरक्षा उपाय उच्च स्तर पर लागू किए गए हैं।

सिंगापुर की शिपिंग कंपनी का जहाज
‘वन ओशन एक्सप्रेस’ कंपनी के इस जहाज ने एलए पहुंचने से पहले जापान के कोबे, नागोया और टोक्यो में रुकान किया था। कंपनी से प्रतिक्रिया मांगी गई है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन


आग और विस्फोट की वजह तलाश रही टीम
अधिकारियों ने साफ किया है कि विस्तृत जांच के बिना आग के कारणों पर निश्चित टिप्पणी नहीं की जा सकती। जांच टीमें जहाज के इलेक्ट्रिकल सिस्टम और खतरनाक सामग्री वाले कंटेनरों पर विशेष फोकस कर रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें