फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानवरों के संरक्षण के लिए भारतवंशी लॉर्ड स्वराज पॉल को सर्वोच्च सम्मान

Thu, 13 Jun 2019 05:56 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन के चर्चित उद्यमी और सांसद भारतवंशी लॉर्ड स्वराज पॉल को जानवरों के संरक्षण में उनके योगदान के लिए लंदन जू नामक संस्था ने अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है। लॉर्ड स्वराज पॉल ने 1993 में लंदन के चिड़ियाघर का नियंत्रण करने वाली इस संस्था को 10 लाख पौंड करीब 8.83 करोड़ रुपये की मदद दी थी। इसके अतिरिक्ति लॉर्ड स्वराज अलग अलग परियोजनाओं के लिए भी आर्थिक मदद करते रहे हैं।

विज्ञापन

 
लॉर्ड स्वराज पॉल को मंगलवार को प्रतिष्ठित जूलॉजिकल सोसायटी ऑफ लंदन की 2019 के लिए मानद फेलोशिप से नवाजा गया। इसी के साथ लॉर्ड स्वराज पॉल प्रिंस फिलिप, जापान के पूर्व शासक अकिहितो और सर डेविड एटेनबोरो की फेहरिस्त में शामिल हो गए।

सम्मान समारोह के दौरान स्वराज के योगदान का जिक्र करते हुए कहा गया कि लॉर्ड स्वराज पॉल ने बीते 30 साल में जानवरों के संरक्षण के लिये जो सहयोग किया है  वह सराहनीय है और उसके लिए संस्था उन्हें अपने प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजती है।
विज्ञापन


लॉर्ड स्वराज पॉल के इस सहयोग ने वन्य जीवों के संरक्षण, इसके लिये लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई है। संस्था ने इसके लिए लॉर्ड स्वराज के प्रति आभार प्रकट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें