फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी के चार साल बीते: सांस की परेशानी से जूझ रहे लॉन्ग कोविड के आधे मरीज, किनमें ज्यादा मिले लक्षण?

Fri, 27 Nov 2026 05:20 AM IST
देवेश त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, स्टॉकहोम

सार

कोरोना संक्रमण के चार साल बाद भी लॉन्ग कोविड से जूझ रहे कई मरीजों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। स्वीडन के कारोलिंस्का यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के शोधकर्ताओं ने 288 मरीजों के आंकड़ों का अध्ययन किया। इसमें 143 लोगों में सांस लेने के असामान्य तरीके से जुड़े लक्षण मिले।
विज्ञापन
कोरोना से ठीक होने के बाद भी सांस की समस्या - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण से उबरने के वर्षों बाद भी उसके दुष्प्रभाव पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। लॉन्ग कोविड से जूझ रहे करीब आधे लोगों में संक्रमण के 4 साल बाद भी सांस लेने में दिक्कतों का सामना  करना पड़ रहा है। नई स्टडी के मुताबिक, यह समस्या खासतौर पर महिलाओं और युवाओं में अधिक देखी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि कोरोना के दौरान अस्पताल में भर्ती नहीं होने वाले मरीजों में भी इसका खतरा ज्यादा पाया गया है।
विज्ञापन


स्वीडन के स्टॉकहोम स्थित कारोलिंस्का यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के शोधकर्ताओं ने 288 लॉन्ग कोविड मरीजों के आंकड़ों का विश्लेषण किया। इसके निष्कर्ष प्रतिष्ठित जर्नल रेस्पिरेटरी रिसर्च में प्रकाशित हुए हैं। अध्ययन में 143 मरीजों यानी करीब 50 फीसदी में सांस लेने के असामान्य तरीके से जुड़े लक्षण पाए गए।

क्या है डिसफंक्शनल ब्रीदिंग?
इस स्थिति को चिकित्सा विज्ञान में डिसफंक्शनल ब्रीदिंग कहा जाता है। इसमें कभी व्यक्ति की सांस तेज चलने लगती है तो कभी व्यक्ति उथली सांस लेता है। पर्याप्त हवा मिलने के बावजूद उसे सांस पूरी न आने का एहसास हो सकता है। ऐसे में थोड़ा चलने, सीढ़ियां चढ़ने या रोजमर्रा के काम करने पर भी सांस फूलने लगती है।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने इस समस्या के संकेतों का आकलन नीजमेजेन प्रश्नावली के जरिये किया। इसमें 64 में से 23 या अधिक अंक मिलने को असामान्य स्तर माना गया। हालांकि, यह लक्षणों की पहचान करने वाला स्क्रीनिंग टेस्ट है, बीमारी की अंतिम चिकित्सकीय पुष्टि नहीं।

पॉट्स से भी जुड़ा मिला संबंध
अध्ययन में पोस्टुरल ऑर्थोस्टैटिक टैकीकार्डिया सिंड्रोम (पॉट्स) के संकेत भी सामने आए। इस स्थिति में बैठने या लेटने के बाद खड़े होते ही दिल की धड़कन असामान्य रूप से तेज हो जाती है। सांस संबंधी गड़बड़ी के अधिक संकेत वाले समूह में 38 फीसदी मरीजों ने पॉट्स की शिकायत की, जबकि दूसरे समूह में यह आंकड़ा आठ फीसदी था। अधिक लक्षणों वाले समूह के 44 फीसदी लोग बीमारी के कारण काम से छुट्टी पर थे या काम करने में असमर्थ थे। दूसरे समूह में यह संख्या 14 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें