लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 को संभावित संदिग्ध चीज के कारण खाली कराया गया है। हिलिंगडन पुलिस ने बताया कि मामला स्थानीय समयानुसार 10 बजकर 47 मिनट का है। हमें टर्मिनल-2 पर एक संदिग्ध बैग की सूचना मिली। एहतियात के तौर पर इलाके को खाली करा लिया गया है। हालांकि, जांच में आइटम को संदिग्ध नहीं पाया गया। किसी भी अनहोनी को रोक दिया गया है।