ब्रिटेन में जलवायु परिवर्तन को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच प्रदर्शनकारियों ने लंदन स्टॉक एक्सचेंज की ओर रुख किया। जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे एक्सटिंक्शन रिबेलियन के सदस्यों ने डॉकलैंड लाइट रेलवे पर ट्रेनों के ऊपर खड़े होकर कैनरी व्हार्फ में ट्रेनों को भी बाधित कर दिया। इसके अलावा प्रदर्शनकारी ऑॅक्सफोर्ड स्ट्रीट, पार्लियामेंट स्क्वायर, वाटरलू ब्रिज सहित हाई प्रोफाइल इलाकों में प्रदर्शन करने बैठ गए। इस स्थिति से राजधानी लंदन ठहर सी गई। पुलिस ने इस मामले में एक हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।
वहीं समूह के सदस्यों ने कहा, दुनिया में सबसे अधिक पर्यावरण विनाशकारी कंपनियों में से कई लंदन स्टॉक एक्सचेंज (एलएसई) में लिस्टिंग हैं। हम चाहते हैं कि सरकार जलवायु और पारिस्थितिक आपातकाल की घोषणा करे। जैव विविधता को रोकने के लिए कार्य करे और 2025 तक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करे।