फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन: भारतीय मूल की गर्भवती डॉक्टर का प्रदर्शन, पीपीई किट की कमी के खिलाफ जताई नाराजगी

Mon, 20 Apr 2020 11:21 PM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के कारण ब्रिटेन में भी हालात खराब होते जा रहे हैं (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

ब्रिटेन में भारतीय मूल की गर्भवती डॉक्टर मीनल विज ने प्रधानमंत्री कार्यालय 10 डाउनिंग स्ट्रीट के सामने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के बीच राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) खासतौर पर सर्जिकल गाउन की कमी के खिलाफ था। 

विज्ञापन


अस्पताल की वर्दी और चेहरे पर मास्क लगाकर छह महीने की गर्भवती विज ने प्रधानमंत्री कार्यालय के गेट पर रविवार को प्रदर्शन किया। उनके हाथ में तख्ती थी, जिसपर लिखा था स्वास्थ्य कर्मियों की रक्षा करें। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहे एनएचएस कर्मियों के लिए पीपीई किट की भारी कमी है।

एनएचएस को सेवाएं दे रही लंदन की रहने वाली 27 साल की विज ने कहा कि सरकार को जिम्मेदारी लेनी होगी। 

मीनल विज का प्रदर्शन ऐसे समय हुआ जब डॉक्टरों के बड़े संगठन ब्रिटिश चिकित्सा परिसंघ (बीएमए) ने एनएचएस में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की पीपीई किट की कमी को लेकर जताई गई चिंता पर सहमति जताई है। वहीं, सरकार ने भी माना है कि तुर्की से इस सप्ताह के आखिर में आने वाली पीपीई किट की खेप में देरी हुई है।
विज्ञापन


बीएमए काउंसिल चेयर डॉ चांद नागपाल ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ सबसे पहली लाइन में काम कर रहे और आने वाले दिनों में सेवा देने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए यह घोषणा चिंताजनक है कि तुर्की से आने वाली पीपीई किट की खेप में अनिश्चितकालीन देरी होगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें