फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

London: लंदन में गूंजे मोदी के नारे, भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली पैदल यात्रा

Mon, 29 Apr 2024 08:00 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूके के भाजपा के प्रवासी दोस्तों ने लंदन में रन फॉर मोदी कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें भारी संख्या में प्रवासी भारतीयों ने सम्मिलित होकर भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपना विशेष लगाव दिखाया। कार्यकर्ता भाजपा का चुनाव प्रचार लंदन में भी करते नजर आए।
विज्ञापन
run for modi - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
यूके के भाजपा के प्रवासी दोस्तों ने लंदन में रन फॉर मोदी कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें भारी संख्या में प्रवासी भारतीयों ने सम्मिलित होकर भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपना विशेष लगाव दिखाया। कार्यकर्ता भाजपा का चुनाव प्रचार लंदन में भी करते नजर आए।

भाजपा के समर्थक भारत के अलावा लंदन में भी हैं। यूके भाजपा के प्रवासी दोस्तों ने लंदन में रन फॉर मोदी और फ्लैश मॉब कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कायर्क्रम में कई सारे प्रवासी भारतीय ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम के दौरा ब्रिटेन में प्रवासी भारतीय भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपना समर्थन दिखाते नजर आए।
विज्ञापन


ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी यूके के महासचिव सुरेश मंगलगिरी ने बताया कि 2019 में भी उन्होंने चुनाव के दौरान भी उन्होंने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। तब भी लोगों ने इसी तरह भाजपा के प्रति अपना प्यार दिखाया था। लोगों में भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के लिए आज भी वही प्यार और उत्साह है। कार्यक्रम को सफल प्रवासी भारतीयों की प्रतिभागिता ने बनाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अयोध्या का राम मंदिर बनाना, आर्टिकल 370 हटाना जैसे कई कार्य भाजपा ने किए हैं, जो कि एक हिंदुस्तानी होने के नाते हम समझ सकते हैं कितने आवश्यक थे। हाथ में भारत और भाजपा के झंडे लिए निकले लोगों ने लंदन की सड़कों पर भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारे लगाए। वहीं हर हर मोदी, घर घर मोदी, अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार के नारे लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें