लंदन में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। दरअसल, शुक्रवार को मध्य लंदन में खरीददारी के लिए सबसे लोकप्रिय मानी जाने वाली सड़क पर एक व्यक्ति नग्न अवस्था में टहलते हुए देखा गया। उसने केवल अपने जननांगों को फेस मास्क से ढका हुआ था। इसे देखकर वहां से गुजर रहे राहगीर और लोग हैरान रह गए।
वह व्यक्ति ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट पर चलता ही जा रहा था, इस दौरान कुछ लोगों ने फोन पर उसकी तस्वीरें लीं। वहीं, अन्य लोग बस उसे घूर रहे थे। इसके अलावा, कुछ लोग उस व्यक्ति को देखकर हंसते हुए देखे गए।
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति द्वारा ऐसा करने की असल वजह क्या है। लेकिन शुक्रवार को यूनाइटेड किंगडम में लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया और दुकानों पर मास्क बिकते हुए देखे गए।
यह भी पढ़ें: दुनिया में संक्रमितों की संख्या 1.56 करोड़ पार, अब तक 6.37 लाख से ज्यादा मौतें