पनामा में एक नेत्रहीन उभयचर जीव को खोजा गया है। इस जीव के पैर भी नहीं हैं। इस जीव का नाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर रखे जाने की खबर है। नामकरण के बाद इस जीव को डरमोफिस डोनाल्ड ट्रम्पी के नाम से जाना जाएगा। इस जीव की लंबाई दस सेंटीमीटर है।
यूके की भवन निर्माण कंपनी एनविरो बिल्ड ने कहा कि इस जीव का नाम डरमोफिस डोनाल्ड ट्रम्पी रखा जा सकता है। बेल ने बताया कि नामकरण का अधिकार हासिल करने के लिए 34,478 डॉलर (करीब 24.36 लाख रुपए) खर्च करने पड़े। जलवायु परिवर्तन पर ट्रम्प के बयान के समर्थन में यह कदम उठाया जा रहा है।