फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में फिर लागू हो सकता है लॉकडाउन, इस बार और सख्त होंगे नियम

Mon, 25 May 2020 07:43 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

  • हालात लगातार हो रहे हैं गंभीर, सरकार के पास कोई और रास्ता नहीं- जफर मिर्जा
  • लॉकडाउन हटाते वक्त सरकार ने ईद तक की मोहलत दी थी, अब हालात और बिगड़े
विज्ञापन
Eid ul Fitr in Pakistan - फोटो : Radio Pakistan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में ईद के बाद एक बार फिर से लॉकडाउन लागू हो सकता है। इस बार सख्ती काफी बढ़ा दी जाएगी। प्रधानमंत्री इमरान खान के विशेष स्वास्थ्य सलाहकार जफर मिर्जा ने साफ किया कि कोरोना से देश में हालात पहले से भी ज्यादा खराब हो रहे हैं और लोग सरकारी निर्देशों को नहीं मान रहे हैं।

विज्ञापन

मिर्जा ने कहा कि लॉकडाउन हटाते वक्त भी सरकार ने कहा था कि अगर लोगों ने एहतियाती निर्देशों का सख्ती से पालन नहीं किया तो ईद के बाद लॉकडाउन फिर लागू कर दिया जाएगा। अब सरकार बेहद गंभीरता से इस बारे में मन बना रही है।

जफ़र मिर्जा ने पाकिस्तानी नागरिकों को आगाह किया कि इस तरह की सोच बेहद नुकसानदेह साबित हो रही है कि कोविड-19 ईद के बाद अपने आप चला जाएगा और सबकुछ पहले जैसा हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर लोग अब भी अपनी और देश की सुरक्षा को लेकर सतर्क नहीं हुए और सख्ती से निर्देशों को नहीं माना तो हालत बेहद गंभीर हो जाने वाले हैं और पाकिस्तान बहुत ही बड़ी त्रासदी का शिकार हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस खतरनाक वायरस को तेजी से फैलने से रोकने की जिम्मेदारी देश के हर नागरिक की है। जिस तेजी से मामले बढ़ रहे हैं वह बहुत ही खतरनाक संकेत दे रहे हैं।

देश में गंभीर रूप से बीमारों की संख्या इस वक्त 112 है जो जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं। ये संख्या तेजी से बढ़ रही है और अगर देश को बचाना है तो सभी को इसे गंभीरता से लेना ही होगा।
विज्ञापन


सरकार के पास लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के अलावा और कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें