हुबेई प्रांत में सात (सभी वुहान में) और मरीजों की मौत के साथ चीन में मृतकों की संख्या बढ़कर 3277 हो गई। अकेले हुबेई में अब तक 3160 लोंगों की मौत हुई है। मंगलवार को चीन में 78 नए पॉजिटिव मामलों के साथ कुल संख्या 81.171 पहुंच गई।
दो महीने बाद खुला ‘ग्रेट वॉल’
चीन में दो महीने के लॉक डाउन के बाद जीवन फिर से पटरी पर लौटता नजर आ रहा है। मंगलवार को ‘द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना’ को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक आगंतुकों के लिए खोल दिया गया। हालांकि, एक दिन में 19,500 पर्यटकों को ही इसकी इजाजत होगी। टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है। मंगलवार दोपहर 2 बजे तक 892 टिकट बुक हो चुके हैं।