नमूना लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
अमेरिका के अलग-अलग राज्यों में लॉकडाउन खुलना शुरू हो गया है, साथ ही स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के लिए मुश्किलें भी बढ़ने लगी है। कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने में विभाग को कर्मचारियों की कमी खल रही है। स्वास्थ्य विभाग के पास जितने लोग होने चाहिए, फिलहाल उतने नहीं हैं, जिसकी वजह से सैकड़ों-हजारों लोगों की जांच नहीं हो पा रही है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राज्य की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को खोलने के लिए अधिक से अधिक लोगों की जांच जरुरी है। इलिओनिस से लेकर मिशिगन तक में जरुरी संख्या की जांच नहीं हो पाई है।
दुनियाभर में अलग-अलग देशों ने कांटेक्ट ट्रेसिंग (कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोग) को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर नीतियां बनाई हैं तो वहीं अमेरिका में इस संबंध में दिशानिर्देश जारी करने और उन्हें लागू करने की जिम्मेदारी राज्यों पर छोड़ी गई है।
यहां सबसे बड़ी समस्या फिलहाल इसी बात को लेकर है कि कर्मचारियों की कम संख्या की वजह से अधिक से अधिक लोगों की जांच नहीं हो पा रही है और संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान होने में भी देरी हो रही है।