फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIMA 2019 : स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस ने दिखाई भारतीय वायुसेना की ताकत

Wed, 27 Mar 2019 10:14 PM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्वदेशी सुपरसोनिक लड़ाकू विमान तेजस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

मलेशिया में 26 मार्च से शुरू हुए पांच दिवसीय लंगकावी इंटरनेशनल मैरीटाइम एंड एयरोस्पेस एग्जीबिशन में भारतीय वायुसेना ने भी अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत इस प्रदर्शनी में हवाई प्रदर्शन में पहली बार हिस्सा ले रहा है। 

विज्ञापन


भारतीय वायुसेना की ओर से स्वदेशी सुपरसोनिक लड़ाकू विमान तेजस ने प्रदर्शनी में वायुसेना की सामर्थ्य का प्रदर्शन किया। भारतीय वायुसेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि कि वायुसेना 'लीमा' में तेजस विमान के साथ पहली बार हिस्सा ले रही है। आज मलेशिया के प्रधानमंत्री डॉ. महातिर बिन मोहम्मद और मलेशिया के रक्षा मंत्री मोहम्मद सबू ने तेजस विमान देखे और भारतीय वायुसेना के दल के साथ वार्ता की। 

बता दें कि लड़ाकू विमान तेजस का निर्माण हिंदुस्तान एयरोस्पेस लिमिटेड ने किया है। इस विमान का डिजाइन एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) ने तैयार किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें