फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर में नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ हड़ताल के चलते जनजीवन प्रभावित

Thu, 31 Jan 2019 03:35 PM IST
अजय सिंह भाषा, इम्फाल
विज्ञापन
मणिपुर में नागरिकता संशोधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मणिपुर में बृहस्पतिवार को नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ 66 संगठनों के समूह की 24 घंटे की हड़ताल के चलते कई इलाकों में आम जनजीवन प्रभावित हुआ। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि राजधानी इम्फाल समेत कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा रहा है।

हाल ही में गठित मणिपुर पीपुल्स अगेंस्ट सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल (एमपीएसीएबी) ने बुधवार मध्यरात्रि को 66 संगठनों के साथ इस हड़ताल का आह्वान किया था।

समूह विधेयक को वापस लेने की मांग कर रहा है।

अधिकारी ने कहा कि कई जिलों में शैक्षिक संस्थान और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहे जबकि वाहन भी नहीं दिखे। 

उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
 

नागरिकता (संशोधन) विधेयक में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भागकर भारत में शरण लेने वाले गैर मुस्लिम समुदाय के लोगों को नागरिकता पाने के लिये 12 वर्ष भारत में रहने की अनिवार्यता की जगह छह साल में नागरिकता दिये जाने का प्रावधान है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें