फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीबिया: सरकारी नजरबंदी केंद्रों में ठहरी प्रवासी किशोरियों का यौन उत्पीड़न कर रहे सुरक्षाकर्मी 

Mon, 21 Jun 2021 08:12 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, काहिरा

सार

  • नाबालिगों ने कहा, पहले तस्करों ने 2 साल तक यौन उत्पीड़न किया, अब सैन्यकर्मी भी वही कर रहे हैं।
  • आरोप लगाने वाली चार सोमालियाई लड़कियों ने शारा अल-जविया ने केंद्र से रिहाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लीबिया के सरकारी नजरबंदी केंद्र में ठहरी प्रवासी किशोरियों ने सुरक्षाकर्मियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। यूरोप जाने के प्रयास में मानव तस्करों के चंगुल में फंसी इन किशोरियों को अलग-अलग समय पर लीबियाई सेना ने छुड़ाया है।

विज्ञापन


मानव तस्करों से छूटी नाबालिगों ने लगाए गंभीर आरोप 
इस साल फरवरी में आजाद होकर त्रिपोली स्थित शारा अल-जविया केंद्र में आई एक 17 वर्षीय सोमालियाई लड़की ने बताया है कि अप्रैल माह में सुरक्षाकर्मी ने उससे दुष्कर्म किया था। उसने दूसरी किशोरियों से साझा की तो उन्होंने भी अपनी दास्तान उजागर की।

उनका कहना है पहले तस्करों ने 2 साल तक यौन उत्पीड़न किया, अब सैन्यकर्मी भी वही कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि टॉयलेट करने से लेकर घरवालों से फोन पर बात कराने के बदले इज्जत पर हाथ डालते हैं।
विज्ञापन


आरोप लगाने वाली चार सोमालियाई लड़कियों ने शारा अल-जविया ने केंद्र से रिहाई की मांग की है। यह केंद्र यूरोपीय संघ की मदद से लीबिया के अवैध अप्रवासन रोधी विभाग (डीसीआईएम) द्वारा संचालित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें