फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में जन्म दर चेतावनी रेखा से नीचे पहुंची, जनसंख्या में आ सकती है गिरावट : ली जिहेंग

Fri, 04 Dec 2020 01:13 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, बीजिंग
विज्ञापन
चीन में जनसंख्या
विज्ञापन

चीन के नागरिक मामलों के मंत्री ली जिहेंग ने कहा है कि देश की कुल जन्म दर चेतावनी रेखा से नीचे चली गई है और जनसांख्यिकी विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि देश की जनसंख्या में जल्द ही गिरावट आनी शुरू हो सकती है।

विज्ञापन


चीन में दशकों तक चली एक बच्चे की नीति को साल 2016 में खत्म करके दूसरे बच्चे को जन्म देने की अनुमति दे दी गई थी। बुजुर्ग लोगों की बढ़ती आबादी के चलते चीन जनसांख्यिकी संकट का सामना कर रहा है।

जनसांख्यिकी विशेषज्ञों ने सरकार से सीमित जनसंख्या नियंत्रण नीति पर पुनर्विचार करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने सरकार से बिना विवाह के बच्चे पैदा करने के प्रति और अधिक सहनशील रुख अपनाने तथा उनकी पालन-पोषण एवं शिक्षा पर होने वाले खर्च को और अधिक सस्ता बनाने का भी अनुरोध किया है।
विज्ञापन


सरकार द्वारा संचालित 'ग्लोबल टाइम्स' की खबर के अनुसार, ली ने एक लेख में कहा कि विभिन्न कारकों के प्रभाव के चलते चीन के लोग बच्चे पैदा करने में कम रूचि दिखा रहे हैं। कुल जन्म दर चेतावनी रेखा से नीचे चली गई है और जनसंख्या वृद्धि दर महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें