चेन्नई के इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर थाइलैंड से काजा मोइदीन नामक शख्स से एक महीने का चोरी कर लाया गया एक मासूम तेंदुए का एक बच्चा बरामद किया गया। तेंदुए का बच्चा चुराने वाले शख्स को वन विभाग को सौंप दिया गया।
चेन्नई के अन्ना इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर एक प्रतिबंधित जानवर तस्करी की खबर मिलने के बाद इंटेलिजेंस ऑफिसरों ने शनिवार को मोइदीन नामक शख्स को गिरफ्तार किया।
एयर इंटेलिजेंस यूनिट को पहने से खबर मिली थी कि थाइलैंड से प्रतिबंधित जानवरों की तस्करी की जा रही है। इसके बाद एयरपोर्ट पर कड़ी नजर के साथ-साथ कड़ी जांच की जा रही थी। इसी दौरान काजा अपना सामान लेने के बाद काफी हड़बड़ी में निकलने लगा। अधिकारियों को उसके हाव-भाव में बदलाव के कारण पर शक हो गया ।अधिकारियों ने उसे पूछताछ के लिए रोका तो उसके सामान से आवाज आने लगी।
इसके बाद उसके सामान का चेकिंगकी गई तो प्लास्टिक थैले में कंबल में तेंदुए का बच्चा लिपटा हुआ निकला। बच्चा काफी ज्य़दा डरा हुआ लग रहा था और कमजोर भी था।