फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: थियानमेन चौक आंदोलन में हिस्सा लेने वाले कानूनी विद्वान की अमेरिका में हत्या

Wed, 16 Mar 2022 02:43 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, न्यूयॉर्क।

सार

ली जिनजिन की हत्या के मामले में जियाओनिंग झांग (25) को हिरासत में लिया गया है और उस पर हत्या का आरोप लगाया गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उसे अदालत में कब पेश किया जाएगा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में 1989 के थियानमेन चौक लोकतंत्र समर्थक आंदोलन में भाग लेने के बाद अमेरिका से शरण मांगकर वहां बसे कानूनविद ली जिनजिन (66) की न्यूयॉर्क में हत्या कर दी गई। आंदोलन में भाग लेने के बाद उन्होंने दो साल तक चीन में जेल की सजा भी काटी। ली की हत्या न्यूयॉर्क में उनकी कानूनी कंपनी के कार्यालय में की गई।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ली जिनजिन की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वह काफी समय से शहर में बतौर आव्रजन वकील काम कर रहे थे। थियानमेन चौक लोकतंत्र समर्थक आंदोलन के दौरान चीन के अधिकारियों द्वारा कई लोगों को जेल में बंद करने या मारे जाने संबंधी कई मामले उन्होंने उठाए थे। इसे लेकर वे चीनी कम्युनिस्ट अफसरों के निशाने पर आ गए थे।

पुलिस ने बताया कि ली जिनजिन की हत्या के मामले में जियाओनिंग झांग (25) को हिरासत में लिया गया है और उस पर हत्या का आरोप लगाया गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उसे अदालत में कब पेश किया जाएगा और उसके पास कोई वकील है या नहीं।
विज्ञापन


ली के मित्र ‘चाइना डेमोक्रेसी पार्टी’ के सीईओ चुआंग चुआंग चेन और वकील वेई झू ने ‘न्यूयॉर्क डेली न्यूज’ को बताया कि हो सकता है कि झांग ने उसका मामला लड़ने से मना करने पर ली की हत्या कर दी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें