फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lebanon: बैंक में जमा अपने पैसे निकालने के लिए महिला ने खेला दांव, खिलौना पिस्तौल लेकर पहुंच गई

Wed, 14 Sep 2022 10:36 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला , बेरूत

सार

साली हाफिज ने टेलीविजन चैनल से एक साक्षात्कार में कहा कि मैंने धनराशि के लिए पहले शाखा प्रबंधक से विनती की थी और उसे बताया था कि मेरी बहन मर रही है, मेरे पास ज्यादा समय नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेबनान में बेरूत के बैंक की शाखा में एक महिला ने खिलौने वाली पिस्तौल के दम पर अपने पैसे निकलवा लिए। ये महिला कुछ लोगों के साथ बुधवार को खिलौने वाली एक पिस्तौल के साथ पहुंची और बैंक में जमा अपनी राशि में से 13,000 अमेरिकी डॉलर निकलवा लिए। साली हाफिज ने स्थानीय अल-जदीद टीवी को बताया कि उसे अपनी बहन के कैंसर के इलाज के लिए पैसों की जरूरत है। हाफिज ने कहा कि वह कई बार अपनी धनराशि की मांग करने के लिए बैंक गई थी लेकिन उससे कहा गया कि वह लेबनानी पाउंड में केवल 200 अमेरिकी डॉलर हर महीने निकाल सकती है। हाफिज ने कहा कि खिलौने वाली पिस्तौल उसके भतीजे की थी।

विज्ञापन


साली हाफिज ने टेलीविजन चैनल से एक साक्षात्कार में कहा कि मैंने धनराशि के लिए पहले शाखा प्रबंधक से विनती की थी और उसे बताया था कि मेरी बहन मर रही है, मेरे पास ज्यादा समय नहीं है। मैं एक ऐसी स्थिति में पहुंच गई थी जहां मेरे पास खोने के लिए और कुछ नहीं था। लेबनान के नकदी-संकट वाले बैंकों ने 2019 से विदेशी मुद्रा की निकासी पर सख्त सीमाएं लगा दी हैं, जिससे लाखों लोगों की बचत बैंकों में फंस गई है।

साली और जमाकर्ताओं के एक समूह ‘डिपॉजिटर्स आउटक्राई’ के कार्यकर्ता बीएलओएम बैंक शाखा में आए और सीधे प्रबंधक के कार्यालय में घुस गए। उन्होंने बैंक कर्मचारियों को 12,000 अमेरिकी डॉलर और लगभग 1,000 अमेरिकी डॉलर के बराबर लेबनानी पाउंड देने के लिए मजबूर किया। हाफिज ने कहा कि उस बैंक में उनकी कुल 20,000 अमेरिकी डॉलर की बचत जमा है। उसने कहा कि वह पहले ही अपना बहुत सारा निजी सामान बेच चुकी है और अपनी 23 वर्षीय बहन के कैंसर के इलाज के लिए अपने गुर्दे बेचने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें