लेबनान के एक शहर में मेयर ने महिला पुलिसकर्मियों की वर्दी को लेकर एक अजीब निर्देश दिए है। यूं तो महिला पुलिसकर्मियों की वर्दी भी पुरुष पुलिसकर्मियों जैसी ही होती हैं लोकिन यहां मामला थोड़ा सा अलग है। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों को काले रंग के छोटे कपड़े पहनने के लिए कहा है। इसके लिए एक यूनिफॉर्म पॉलिसी की घोषणा की गई है। जिसके तहत इस आदेश को मानना सबके लिए जरूरी है। अब मेयर के निर्देशानुसार इन महिलाओं ने ऐसे कपड़े पहने हैं। इस तरह के निर्देष को सुनकर पूरी दुनिया हैरान है। लेकिन इसके पीछे की वजह भी कम दिलचस्प नहीं है।