फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप के मुस्लिम विरोधी यात्रा प्रतिबंध निरस्त करने का कानून पास

Fri, 24 Jul 2020 06:07 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
Donald trump - फोटो : PTI
विज्ञापन

ट्रंप प्रशासन के मुस्लिम विरोधी यात्रा प्रतिबंधों को रद्द करने के लिए प्रतिनिधि सभा ने सदन में 233-183 मतों के साथ कानून पारित किया। यह कानून पारित होने से अमेरिका में गैर-नागरिकों या मुस्लिमों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने के ट्रंप प्रशासन के अधिकारों के दुरुपयोग संबंधी आदेश रुक जाएंगे। इस कानून से राष्ट्रपति के अधिकार सीमित हो जाने की संभावना है।  

विज्ञापन


हालांकि, रिपब्लिकन पार्टी के पास उच्च सदन (सीनेट) में बहुमत होने के कारण सदन में इसे लेने की संभावना नहीं है। यात्रा प्रतिबंध को भेदभावपूर्ण के रूप में देखने वाले अधिवक्ताओं ने सदन द्वारा कानून के पारित होने के बाद भी इस कानून को लेकर खुशी जताई। मुस्लिम अधिवक्ताओं की कार्यकारी निदेशक, फरहान खेरा ने कहा कि यह मुसलमानों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।

दासता की प्रतीक मूर्तियों को हटाने वाला बिल पारित
अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने यूएस कैपिटोल से रॉबर्ट ली और दासता की प्रतीक वाली अन्य मूर्तियों को हटाने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। इन मूर्तियों में 1857 में ड्रेड स्कॉट मामले में फैसला देने वाले मुख्य न्यायाधीश रोजर टैनी की मूर्ति भी शामिल हैं। विधेयक में दासता के प्रतीक वाले अधिकारियों को सम्मानित करने वाली कम से कम दस मूर्तियों को हटाने का प्रावधान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें