फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: सिंध में प्रदर्शन कर रहे हिंदुओं पर लाठीचार्ज, कई घायल; धरना नहीं खत्म करने पर पुलिस की कार्रवाई

Thu, 07 Sep 2023 11:04 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाकिस्तान के हिंदू समुदाय और अन्य धर्मों के कई लोगों पर गुरुवार को पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को कई लोग उस समय घायल हो गए, जब सिंध प्रांत में पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के हिंदू समुदाय और अन्य धर्मों के कई लोगों पर गुरुवार को पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को कई लोग उस समय घायल हो गए, जब सिंध प्रांत में पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी फिरौती के लिए हिंदू व्यापारियों और अल्पसंख्यक समुदायों के अन्य लोगों के अपहरण के बढ़ते मामलों के खिलाफ धरना दे रहे थे।

विज्ञापन


सिंध प्रांत के काशमोर में नदी क्षेत्रों में डाकुओं द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ सदस्यों के अपहरण को लेकर समुदाय के सदस्य एक सितंबर से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को भी अपना धरना जारी रखा। पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के नेता के हस्तक्षेप के बावजूद प्रदर्शनकारियों के धरना खत्म करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया।

समुदाय के सदस्य शिव काची ने बताया कि पूर्व मंत्री अहसान मजारी प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए शुरू में उनके साथ शामिल हुए और दो अपहृत हिंदू व्यापारियों को डकैतों के कब्जे से मुक्त कराया। रिहाई के बाद मजारी ने प्रदर्शनकारियों से प्रदर्शन खत्म करने को कहा। उन्हें आश्वासन भी दिया गया कि अधिकारी अब मामले को संभालेंगे और अन्य लोगों को रिहा कराएंगे।
विज्ञापन


काची ने कहा कि प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि उन्हें स्थानीय पुलिस अधिकारियों पर कोई भरोसा नहीं है तो मजारी चले गए और थोड़ी देर बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। चोटों के बावजूद कुछ लोग अब भी धरना स्थल पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें