फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: लॉस एंजिल्स में यूनिवर्सिटी कैंपस के पास देर रात गोलीबारी, दो लोगों की मौत; दर्जनों लोग हिरासत में

Sun, 04 Oct 2026 08:39 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी आईएएनएस, लॉस एंजिल्स

सार

लॉस एंजिल्स में कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, नॉर्थरिज के पास यूनिवर्सिटी प्लाजा में देर रात गोलीबारी हुई। घटना में एक पुरुष और महिला की मौत हो गई। पुलिस ने दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया और संभावित तीसरे पीड़ित की तलाश जारी है।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉस एंजिल्स में यूनिवर्सिटी कैंपस के पास एक स्ट्रिप मॉल में हुई गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही दर्जनों अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया। यह जानकारी लोकल मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक है। 
विज्ञापन


यह घटना कब हुई? 
न्यूयॉर्क पोस्ट की शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार, यह गोलीबारी शुक्रवार रात 11 बजे के कुछ समय बाद यूनिवर्सिटी प्लाजा में हुई, जो कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, नॉर्थ्रिज से लगभग एक ब्लॉक दूर स्थित एक लोकप्रिय शॉपिंग सेंटर है। शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने न्यूयॉर्क पोस्ट का हवाला देते हुए बताया कि पुलिस को बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने की सूचना मिली और मौके पर पहुंचने पर उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोलीबारी के बाद, प्लाजा में एक इमारत के बाहर दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, हिरासत में लिए गए कई लोग गोलीबारी के समय पास के एक लाउंज के अंदर थे।

रिपोर्ट में क्या बताया गया है? 
लोकल टीवी स्टेशन केटीएलए के अनुसार, लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग के लेफ्टिनेंट गाइ गोलन ने बताया कि मारे गए दोनों लोग एक पुरुष और एक महिला थे। माना जा रहा है कि दोनों की उम्र 18 से 25 साल के बीच थी। केटीएलए की रिपोर्ट के मुताबिक, गोलन ने कहा कि अधिकारी एक और संभावित पीड़ित की तलाश कर रहे हैं और पुलिस घटनास्थल के अंदर और आसपास के इलाके में जांच जारी रखे हुए है।
विज्ञापन


इससे पहले सितंबर में, अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के सबसे बड़े शहर मिनियापोलिस में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई थी। संदिग्ध की भी मौत हो गई थी। लोकल टेलीविजन स्टेशन केएसटीपी ने यह जानकारी दी।

संदिग्ध ने आत्महत्या कर ली। वहीं, 2 सितंबर, बुधवार (स्थानीय समय) को हुई इस गोलीबारी में तीन पुलिस अधिकारियों सहित छह अन्य लोग घायल हो गए। मिनियापोलिस शहर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि स्थानीय समय के अनुसार शाम लगभग 4:36 बजे पुलिस अधिकारियों को गोलीबारी की घटना स्थल पर भेजा गया था।

अधिकारी एक ऊंची अपार्टमेंट बिल्डिंग में दाखिल हुए, जहां उन्हें पीड़ित मिले और और गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। अधिकारी गोली चलने की आवाज़ का पीछा करते हुए इमारत की ऊपरी मंजिल पर पहुंचे। उस मंजिल पर, अधिकारियों को धुंध का सामना करना पड़ा जिससे कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। पोस्ट में आगे बताया गया कि तीन अधिकारी घायल हो गए, जिनमें से दो को गोली लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें