फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka: आईएलसी के तहत इसी माह श्रीलंका पहुंचेगी अंतिम खेप, बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा देश

Sun, 12 Jun 2022 06:15 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कोलंबो।

सार

श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकरा ने बताया कि वह 16 जून को आईएलसी के तहत अंतिम डीजल और 22 जून को अंतिम पेट्रोल शिपमेंट की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन लाइन ऑफ क्रेडिट (आईएलसी) के तहत ईंधन शिपमेंट की अंतिम खेप इस माह श्रीलंका पहुंच रही है। फिलहाल भारत की ओर से भविष्य में आपूर्ति के कोई संकेत नहीं हैं।

विज्ञापन


श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकरा ने बताया कि वह 16 जून को आईएलसी के तहत अंतिम डीजल और 22 जून को अंतिम पेट्रोल शिपमेंट की उम्मीद कर रहे हैं। ईंधन आपूर्ति में आने वाली कठिनाइयों पर सरकार ने कहा कि वह ईंधन खरीद के लिए भारत से क्रेडिट लाइनों का विस्तार करने पर काम कर रही है।

श्रीलंका सबसे बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा है। आर्थिक संकट के कारण भोजन, दवा, ईंधन जैसी आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी हो गई है। श्रीलंकाई लोग ईंधन और रसोई गैस खरीदने के लिए दुकानों के बाहर घंटों लाइनों में इंतजार करने के लिए मजबूर हैं। श्रीलंका की ईंधन खरीद पूरी तरह से आईएलसी पर निर्भर है। 50 करोड़ डॉलर की क्रेडिट लाइन को बाद में एक और 20 करोड़ डॉलर के साथ पूरा किया गया था। 
विज्ञापन


भारत लगातार कर रहा मदद
भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को यहां बयान में कहा, पड़ोसी पहले की नीति के तहत पिछले कुछ महीनों में श्रीलंका के लोगों को कई तरह से सहायता प्रदान की है। भारत ने श्रीलंका के भोजन, स्वास्थ्य और ऊर्जा सुरक्षा के लिए अब तक करीब 3.5 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता की है।

17 लाख श्रीलंकाई बच्चों को तत्काल मानवीय मदद की जरूरत : यूनिसेफ 
भयावह आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे श्रीलंका में करीब 17 लाख बच्चों को तत्काल मानवीय मदद की जरूरत है। यूनिसेफ ने इन बच्चों की मदद के लिए 2.5 करोड़ डॉलर की मांग की है। ये बच्चे बिना पोषण, शिक्षा के लगातार संकटों से घिरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें