फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वाटेमाला: ‘इटा’ तूफान से भूस्खलन में 100 से ज्यादा की मौत, अभी और होगा खतरनाक

Sat, 07 Nov 2020 10:12 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पुरुलहा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में ‘इटा’ तूफान आने के बाद तेज बारिश और हवाओं के चलते कई जगहों पर भूस्खलन हुए हैं। इसकी वजह से  देश में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। ग्वाटेमाला में बचाव दल ने भूस्खलन के बाद कीचड़ और मलबे में अनुमानित 100 लोगों के दफन होने की बात कही है। तूफान ‘इटा’ के शनिवार तड़के क्यूबा की तरफ बढ़ रहा है, जो कि भीषण रूप ले सकता है। अमेरिकी राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने ‘इटा’ तूफान के फिर से एक उष्णकटिबंधीय तूफान बनने का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन


केंद्र ने इटा तूफान के शनिवार को केमैन द्वीप पर पहुंचने की उम्मीद जताई थी। तूफान के शनिवार रात और रविवार को क्यूबा के पास पहुंचने और रविवार की देर रात फ्लोरिडा कीज या दक्षिण फ्लोरिडा पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार ‘इटा’ चक्रवाती तूफान की वजह से ग्वाटेमाला में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जानकारी के मुताबिक लगभग 150  घर कीचड़ में दबकर  तबाह हो गए हैं।

क्यूबा की तरफ होगा और अधिक खतरनाक
ग्वाटेमाला में श्रेणी-4 के तूफान के रूप में यहां 445 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं और तेज बारिश हो रही है। इसी वजह से बचाव दल को काफी दिक्कतें आ रही हैं। अमेरिकी मौसम एजेंसी के अनुसार इटा तूफान अब भी मध्य अमेरिका में जानलेवा बाढ़ का कारण बना हुआ है। यह अब उत्तर-पूर्व में क्यूबा और अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत की तरफ बढ़ रहा है, जो भीषण रूप ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें