फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में पिछले 48 घंटे में भूस्खलन से 37 लोगों की मौत, बचाव कार्य में लगी सेना

Sat, 11 Jul 2020 06:47 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नेपाल में भारी बारिश की वजह से स्थिति गंभीर बनी हुई है। लगातार हो रही बारिश की वजह से जानमाल का भी काफी नुकसान हुआ है। शनिवार को एक बार फिर से यहां पश्चिमी नेपाल में भूस्खलन की वजह से 15 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में पिछले 48 घंटे में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय के मुताबिक, सभी मरने वाले सभी 15 लोग म्याग्डी जिले के हैं। भूस्खलन में 15 लोग अभी भी लापता हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी नेपाल के विभिन्न इलाकों में हुई अलग-अलग घटनाओं में 22 लोगों की मौत हो गई थी।

अधिकारियों के अनुसार देश में पिछले 48 घंटे में भूस्खलन से अब तक 37 लोगों की मौत हुई है। इस बीच, सरकार ने बचाव अभियान चलाने के लिए सेना और पुलिस कर्मियों को राहत कार्य में लगाया है।
विज्ञापन


उधर देश में नारायणी और अन्य प्रमुख नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा था कि मानसून की बारिश अगले तीन दिनों तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें