आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने लंदन में विजय माल्या के 70वें जन्मदिन की पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें वह खुद को और माल्या को भारत का 'सबसे बड़ा भगोड़ा' बताते नजर आ रहे हैं। ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर तंज कसा है। जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ललित मोदी और विजय माल्या लंदन में जन्मदिन की पार्टी करते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- UN: 'आग से दूर हट जाओ, ट्रंप का हाथ थाम लो', संयुक्त राष्ट्र की बैठक में अमेरिका ने ईरान को दी सलाह