फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हाफिज सईद ने अपनी गिरफ्तारी को दी चुनौती, पाक हाईकोर्ट में होगी सुनवाई 

Mon, 07 Oct 2019 05:21 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
विज्ञापन
Hafiz Saeed - फोटो : ANI
विज्ञापन
भारत में मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ लाहौर हाईकोर्ट में अपील दायर की है। अदालत ने सोमवार को इस याचिका को स्वीकार भी कर लिया है। अदालत ने पाकिस्तान की पंजाब सरकार व आतंकवाद रोधी विभाग से जवाब भी तलब किया है। मामले की सुनवाई 28 अक्तूबर को होगी। 
विज्ञापन



 

जुलाई में किया गया था गिरफ्तार

आतंकी फंडिंग मामले में जमात—उल—दावा के सरगना हाफिज सईद को 17 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। पंजाब के आतंकवाद रोधी विभाग ने हाफिज सईद को लाहौर से गिरफ्तार किया था। पाक ने हाफिज सईद के साथ कई अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करने का दावा किया था। 

भारत ने बताया था ड्रामा 

हाफिज सईद की गिरफ्तारी को भारत ने हालांकि ड्रामा बताया था। दरअसल पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से बचने के लिए कदम उठाने का नाटक कर रहा था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें