लाहौर हाईकोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया कि भारतीय सिख महिला सरबजीत को परेशान करना बंद करे। सरबजीत ने पाकिस्तान में इस्लाम धर्म अपनाकर नासिर हुसैन से शादी की थी। पुलिस ने उनके घर पर अवैध छापा मारा और शादी तोड़ने का दबाव डाला था। ऐसे में कोर्ट के आदेश के बाद महिला सुरक्षित हैं।