फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेरर फंडिंग मामला : हाफिज सईद और जेयूडी के अन्य नेताओं पर चलेगा मुकदमा 

Sat, 30 Nov 2019 08:17 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हाफिज सईद - फोटो : ANI
विज्ञापन

पाकिस्तान के लाहौर में एक आतंकवाद विरोधी अदालत (एटीसी) ने शनिवार को मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा (जेयूडी) के प्रमुख हाफिज सईद और उसके साथियों के खिलाफ टेरर फंडिंग को लेकर सुनवाई की। अदालत ने कहा कि हाफिज सईद और अन्यों पर अब मुकदमा चलाया जाएगा। अदालत ने अगली तारीक सात दिसंबर तय की है।

विज्ञापन


अदालत के एक अधिकारी ने सुनवाई के बाद कहा कि एटीसी जज अरशद हुसैन भुट्टा ने अभियोजन और बचाव पक्ष के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद सईद और अन्य के खिलाफ सुनवाई की अगली तारीख सात दिसंबर तय की है। अधिकारी ने कहा, न्यायाधीश ने कहा कि उन्हें सबूतों और योग्यता के आधार पर मुकदमे का समापन करना है।

हाफिज सईद को कोट लखपत जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच लाहौर की एटीसी लाया गया। पंजाब पुलिस द्वारा अपनाए गए सुरक्षा उपायों के कारण पत्रकारों को कार्यवाही में शामिल होने के लिए अदालत में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) ने हाफिज सईद और उसके गुर्गों के खिलाफ पंजाब प्रांत के विभिन्न शहरों में टेरर फंडिंग के आरोप में 23 एफआईआर दर्ज की थीं और 17 जुलाई को हाफिज सईद को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें