फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुवैत: जनता पूछ रही, कहां हैं भ्रष्टाचारी पूर्व पीएम शेख जबेर

Sun, 30 May 2021 08:39 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

  • करोड़ों डॉलर के गबन के आरोपी शेख जबेर का अता-पता नहीं 
  • 79 वर्षीय जबेर को सैन्य सहायता कोष से लाखों डॉलर के गबन मामले में हिरासत में लेने का आदेश दिया था
विज्ञापन
भ्रष्टाचार में फंसे पूर्व प्रधानमंत्री शेख मुबारक जबेर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कच्चे तेल से संपन्न कुवैत में इन दिनों जनता भ्रष्टाचार में फंसे पूर्व प्रधानमंत्री शेख मुबारक जबेर के खिलाफ न्यायतंत्र की ओर बेसब्री से देख रही है। पिछले माह ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अदालत ने 79 वर्षीय जबेर को सैन्य सहायता कोष से लाखों डॉलर के गबन मामले में हिरासत में लेने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन


इसके बाद ये वह सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं। सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि शेख को कहां छिपाया गया है। 

बीते माह अदालत ने रक्षा मंत्रालय फंड से वर्षों पहले गायब हुए 79 करोड़ डॉलर से जुड़े इस मामले में दो पूर्व मंत्रियों व शाही परिवार के सदस्यों शेख जबरे अल मुबारक अल सबाह व पूर्व रक्षा मंत्री शेख खालिद अल जर्राह अल सबाह को हिरासत में रखने का आदेश दिया था। शेख जबेर पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया था। 

कोर्ट द्वारा मीडिया में मुकदमे की खबरों पर रोक लगाने के बाद से अफवाहों का दौर गर्म है। चर्चा है कि आरोपी अधिकारी तो हिरासत में है, लेकिन शेख जबेर फाइव स्टार होटल में सुविधा वाले अस्पताल में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें