फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kuwait Visit: पीएम मोदी बोले- द्विपक्षीय कारोबार हमारे रिश्तों का आधार, ऊर्जा साझेदारी ने दिया नया आयाम

Sat, 21 Dec 2024 11:21 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुवैत सिटी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत की न्यूज एजेंसी कुना को दिए एक साक्षात्कार में व्यापार और वाणिज्य को दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तों का मुख्य आधार बताया। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय व्यापार लगातार बढ़ रहा है और इसे नया आयाम देने में ऊर्जा क्षेत्र में साझेदारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 
विज्ञापन
कुवैत के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत की न्यूज एजेंसी कुना को दिए एक साक्षात्कार में तमाम मुद्दों पर बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने यात्रा पर आमंत्रित करने के लिए कुवैत के अमीर महामहिम शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा का आभार भी जताया। प्रधानमंत्री ने कहा, कुवैत में मेड इन इंडिया उत्पादों के लिए नई राहें खुलती देखकर खुशी होती है, खासकर ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल मशीनरी और दूरसंचार आदि क्षेत्रों में। भारत आज सबसे सस्ती लागत पर विश्वस्तरीय उत्पादों का निर्माण कर रहा है। उन्होंने कहा कि गैर-तेल व्यापार में विविधता लाकर द्विपक्षीय व्यापार और ज्यादा बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


'द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की अपार संभावनाएं'
प्रधानमंत्री ने कहा कि फार्मास्यूटिकल, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, डिजिटल, नवाचार और कपड़ा क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं। इसके लिए उन्होंने व्यापार मंडलों, उद्यमियों और नवोन्मेषकों से एक-दूसरे के साथ अधिक से अधिक जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, हम अनादि काल से ही एक-दूसरे के साथ व्यापार करते रहे हैं। फैलाका द्वीप में खोजों से हमारी दोस्ती की झलक मिलती है।

'एक सदी तक कुवैत में वैध था भारतीय रुपया'
पीएम मोदी ने बताया, भारतीय रुपया 1961 से पहले करीब एक सदी से अधिक समय तक कुवैत में वैध मुद्रा था। यह दर्शाता है कि हमारी अर्थव्यवस्थाएं कितनी निकटता से जुड़ी थी। मैं रक्षा, व्यापार, निवेश और ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में हमारे संबंधों को बढ़ाने के लिए महामहिम अमीर के साथ अपनी बातचीत का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।
विज्ञापन


भारत में निवेश के प्रति बढ़ रही रुचि- पीएम
प्रधानमंत्री ने कहा कि कुवैत में करीब दस लाख से अधिक भारतीय हैं जो यहां सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है। भारत कुवैत के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में से एक है और कई भारतीय कंपनियां कुवैत में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कुवैत निवेश प्राधिकरण ने भारत में काफी निवेश किया है और भारत में निवेश में रुचि लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें