फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुवैत सरकार ने दिया इस्तीफा, राजनीतिक गतिरोध गहराया

Wed, 13 Jan 2021 02:29 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दुबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Wikipedia
विज्ञापन

कुवैत में सरकार और सांसदों के गतिरोध के बीच मंत्रिमंडल ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस महीने की शुरुआत में करीब 30 सांसदों ने सरकार के खिलाफ एक अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया था।

विज्ञापन


यह कदम दर्शाता है कि देश में राजनीतिक गतिरोध की वजह से अस्थिरता फैली है, लोगों का विश्वास कम हुआ है और तेल समृद्ध यह देश दशकों में सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

संसद में निर्वाचित नए चेहरों में से करीब 60 फीसदी से ज्यादा ने हाल में मंत्रिमंडल की नियुक्तियों के खिलाफ प्रधानमंत्री से खूब सवाल-जवाब किए, जिसके बाद मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


संसद के पुराने अध्यक्ष को फिर से बहाल करने को लेकर ही नए सांसदों में गुस्सा पैदा हुआ था जो कि देश में भ्रष्टाचार और सरपरस्ती के तंत्र के फिर हावी होने का संदेह जता रहे हैं। अध्यक्ष का ताल्लुक बड़े कारोबारी परिवार से है।

विरोधी सांसदों के मुताबिक, प्रधानमंत्री को अब अपना इस्तीफा अमीर शेख नवाफ अल अहमद अल सबाह को सौंप देना चाहिए। ऐसा माना जा रहा है कि सबाह उनका इस्तीफा स्वीकार कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें