फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहिनूर भारत को वापस दो!: भारतीय मूल की पत्रकार ने ब्रितानियों को बताया इतिहास, लाइव टीवी पर हुई तीखी बहस

Wed, 22 Feb 2023 08:46 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

भारतीय मूल की नरिंदर कौर ने कहा कि 'कोहिनूर हीरा औपनिवेश काल और खून खराबे को प्रतिनिधित्व करता है। इसे भारत को वापस दे देना चाहिए।
विज्ञापन
टीवी पर हुई तीखी बहस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन में एक बार फिर से कोहिनूर हीरे को भारत को वापस लौटाने की मांग उठ गई है। दरअसल ऐसी खबरें आ रही हैं कि ब्रिटेन के राजा चार्ल्स के राज्याभिषेक में महारानी कैमिला दिवंगत महारानी विक्टोरिया के कोहिनूर हीरे लगे ताज को नहीं पहनेंगी। इस खबर के सामने आते ही कोहिनूर हीरे को फिर से वापस लौटाने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ब्रिटेन के एक मशहूर टीवी शो पर लेखिका और प्रसारकर्ता एम्मा वेब और भारतीय मूल की पत्रकार नरिंदर कौर में कोहिनूर के मुद्दे पर तीखी बहस हो गई। 

विज्ञापन


दरअसल एम्मा वेब ने दावा किया कि कोहिनूर हीरे के स्वामित्व पर विवाद है। जिस पर नरिंदर कौर ने कहा कि आप इतिहास के बारे में नहीं जानती हैं। एम्मा वेब ने कहा कि 'सिख साम्राज्य का लाहौर पर भी शासन था तो क्या पाकिस्तान भी इस पर दावा करेगा? एम्मा ने कहा कि सिख साम्राज्य ने कोहिनूर हीरे को ईरानी साम्राज्य से चुराया था और ईरानी साम्राज्य ने मुगल शासकों पर आक्रमण करके इसे छीना था तो इस वजह से कोहिनूर हीरे के स्वामित्व पर विवाद है।'



इस पर भारतीय मूल की नरिंदर कौर ने कहा कि 'कोहिनूर हीरा औपनिवेश काल और खून खराबे को प्रतिनिधित्व करता है। इसे भारत को वापस दे देना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि एक भारतीय बच्चे को कोहिनूर हीरे को देखने के लिए इतनी लंबी यात्रा करके ब्रिटेन आना चाहिए।' नरिंदर कौर ने बाद में एक ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'कोहिनूर हीरा भारत की जमीन से निकला था। यह ब्रिटेन के काले अध्याय और औपनिवेश इतिहास को दर्शाता है। औपनिवेश काल का फायदा उठाना बंद होना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि अपने खजाने पर फिर से दावा करना हर देश का अधिकार है।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें